Breaking News

देश दुनिया

जानिए कहा मिली निद्रामग्न बुद्ध की दुनिया की अब तक की सबसे प्राचीन प्रतिमा

13-12-2017 19:32:04 . No image

न्यूज़ डेस्क | पाकिस्तान के हरिपुर जिले में निद्रामग्न बुद्ध की अब तक की सबसे बड़ी प्रतिमा खुदाई में मिली है। ये प्रतिमा हरिपुरा के प्रसिद्ध भमाला बौद्ध स्तूप के पास मिली है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पुरातत्व विभाग के निदेशक डॉक्टर अब्दुल समद ने कहा कि “48 फीट लम्बी ये प्रतिमा तीसरी सदी की है और ये निद्रामग्न बुद्ध की दुनिया की अब तक की सबसे प्राचीन प्रतिमा है।” डॉक्टर अब्दुल समद ने डॉन न्यूज को बताया कि पुरातत्वविदों को ये प्रतिमा भमाला स्तूप के पास खुदाई के दौरान मिली। प्रतिमा पूरी तरह अक्षुण है। डॉक्टर अब्दुल समद ने बताया कि पुरातत्वविदों को 48 लम्बी बुद्ध प्रतिमा के अलावा उनसे जुड़ी करीब 500 वस्तुएं मिली हैं।
पाकिस्तानी पुरातत्वविदों का दावा है कि ताजा खुदाई से तक्षशिला घाटी सभ्यता से जुड़े नई चीजें सामने आई हैं। डॉक्टर अब्दुल समद ने कहा कि भमाला में दुनिया की एकमात्र क्रूज के आकार का स्तूप मिला है जो केवल बुद्ध के लिए आरक्षित था। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के एक बहुत बड़े इलाके में बुद्ध की कई विशालकाय प्रतिमाएं मिलती रही हैं। आतंकवादी संगठन तालिबान ने बामियान में स्थित बुद्ध की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा साल 2001 में तोड़ दी थी। बामियान बुद्ध की प्रतिमा चौथी-पाचवीं सदी की मानी जाती है।
तक्षशिला बौद्धकालीन भारत का एक अहम शहर था। भारत में स्थित नालंदा की तरह तक्षशिला विश्वविद्लाय भी बौद्ध धर्म के अध्ययन का बड़ा केंद्र था। 1947 में भारत के विभाजन के बाद यह तक्षशिला का इलाका पाकिस्तान के हिस्से में चला गया। इस पूरे इलाके में बौद्ध सभ्यता से जुड़े कई अहम पुरातात्विक स्थल हैं।

voiceofbastar-whatsapp-logo

Comments on News

इन्हें भी देखे

कलेक्टर के निर्देश पर मा शा बागबहार रोतमा में शत प्रतिशत बच्चों का प्रमाण पत्र बना, पालकों के समक्ष बच्चों को जाति प्रमाण पत्र किया गया वितरण कलेक्टर के निर्देश पर मा शा बागबहार रोतमा में शत प्रतिशत बच्चों का प्रमाण पत्र बना, पालकों के समक्ष बच्चों को जाति प्रमाण पत्र किया गया वितरण
उत्तर प्रदेश पुलिस हत्याकांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे उज्जैन में गिरफ्तार उत्तर प्रदेश पुलिस हत्याकांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे उज्जैन में गिरफ्तार
भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन "समुद्र सेतु" के अगले चरण की शुरुआत की भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन "समुद्र सेतु" के अगले चरण की शुरुआत की
प्रख्यात बैंकर श्री सुरेश एन पटेल ने आज सतर्कता आयुक्त के पद की शपथ ली प्रख्यात बैंकर श्री सुरेश एन पटेल ने आज सतर्कता आयुक्त के पद की शपथ ली
देश भर में स्वयं सहायता समूहों द्वारा एक करोड़ से अधिक फेस मास्क तैयार किये गये। देश भर में स्वयं सहायता समूहों द्वारा एक करोड़ से अधिक फेस मास्क तैयार किये गये।
अमेजन के जंगल की आग है दुनिया के लिए खतरे की घंटी अमेजन के जंगल की आग है दुनिया के लिए खतरे की घंटी
मोदी कैबिनेट की बैठक में कश्मीर पर मंथन के साथ बड़े पैकेज का हो सकता है ऐलान मोदी कैबिनेट की बैठक में कश्मीर पर मंथन के साथ बड़े पैकेज का हो सकता है ऐलान
 सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला अनुच्छेद 370 पर अक्टूबर में संविधान पीठ करेगी सुनवाई सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला अनुच्छेद 370 पर अक्टूबर में संविधान पीठ करेगी सुनवाई
राहुल गाँधी ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब कहा, कश्मीर भारत का आंतरिक मामला, पाकिस्तान फैला रहा है हिंसा राहुल गाँधी ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब कहा, कश्मीर भारत का आंतरिक मामला, पाकिस्तान फैला रहा है हिंसा
मुंबई के घाटकोपर इलाके में निर्माणाधीन इमारत पर गिरा चार्टर्ड प्लेन बचाव व रहत दल मौके पे पहुँचा। मुंबई के घाटकोपर इलाके में निर्माणाधीन इमारत पर गिरा चार्टर्ड प्लेन बचाव व रहत दल मौके पे पहुँचा।

Follow Us




Copyright © 2024
wholesale air max|cheap air jordans|pompy wtryskowe|cheap nike shoes| bombas inyeccion|cheap jordans|cheap jordan shoes|wholesale jordans|cheap jordan shoes|cheap dunk shoes|cheap jordans|wholesale jewelry china|cheap nike shoes|wholesale jordans|cheap wholesale jordans|wholesale jerseys|cheap wholesale nike