Breaking News

अमचो बस्तर

भाजपा प्रत्याशी केदार, किरण, विनायक, मनीराम ने दंतेश्वरी मंदिर में टेका मत्था, मांगा आशीर्वाद

Jdp, 10-10-2023 19:48:51 . No image

रविश परमार जगदलपुर। विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी ने विधायक प्रत्याशियों की सूची जारी करने में कांग्रेस से बाज़ी मार ली है। भारतीय जनता पार्टी के घोषित विधायक प्रत्याशी केदार कश्यप नारायणपुर, किरण देव जगदलपुर, विनायक गोयल चित्रकोट, मनीराम कश्यप बस्तर ने मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मांई श्री दंतेश्वरी मंदिर में मत्था टेका, पूजा अर्चना कर विजयी होने का आशीर्वाद मांगा। 

भाजपा जिला कार्यालय से सुबह 11 बजे सभी भाजपा प्रत्याशी कार्यकर्ताओं के साथ मांई जी के मंदिर पहुंचे। मंदिर दर्शन के बाद उत्साह से सराबोर भाजपा प्रत्याशियों ने बस्तर सहित छत्तीसगढ़ में भाजपा की विजय और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने की बात कही। नारायणपुर विधानसभा प्रत्याशी केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर की आराध्य देवी मांई दंतेश्वरी देवी से छत्तीसगढ़ व प्रदेश वासियों की खुशहाली एवं भाजपा की जीत के लिये आशीर्वाद मांगा है। कांग्रेस की करतूतों से जनता परिचित हो चुकी है। झूठी निकम्मी कांग्रेस सरकार को छत्तीसगढ़ की जनता उखाड़ फेकेगी। भाजपा की विजय सुनिश्चित है। जगदलपुर विधानसभा प्रत्याशी किरणदेव ने कहा कि बस्तर की सभी 12 सीटों में जीत के साथ समूचे छत्तीसगढ़ में भाजपा की विजय का परचम लहरायेगा। कांग्रेस अपनी खैर मनाये, जनता कांग्रेसी कुशासन का जवाब देने को तैयार बैठी है। चित्रकोट विधानसभा प्रत्याशी विनायक गोयल ने कहा कि कांग्रेस की घोटालों की सरकार ने पांच साल में छत्तीसगढ़ को खोखला कर दिया। आकंठ भ्रष्टाचार से त्रस्त हो चुकी जनता कांग्रेस को चुनाव में बाहर का रास्ता दिखलायेगी। बस्तर विधानसभा प्रत्याशी मनीराम कश्यप ने कहा कि जनमानस भाजपा के पक्ष में है। यह स्पष्ट दिखाई पड़ रहा है। भाजपा विजयी होकर प्रदेश में सरकार बना रही है। झूठी कांग्रेस के दिन अब पूरे हुये। 

मंदिर दर्शन पहुंचे भाजपा प्रत्याशियों के साथ भाजपा के सभी बडे़ चेहरे व भारी संख्या में कार्यकर्ता थे। जिनमें प्रमुख रूप से डा. सुभाऊ कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी,श्रीनिवास राव मद्दी, कमल चंद भंजदेव, विद्याशरण तिवारी,लच्छू राम कश्यप, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीधर ओझा, गोदावरी साहू, रामाश्रय सिंह, नरसिंह राव, ललिता बघेल, व्ही एस राजपूत, निर्भय दीवान, अश्विन सरडे, संजय पाण्डेय, सतीश सेठिया, सुरेश गुप्ता, अविनाश श्रीवास्तव, सुधा मिश्रा, आलोक अवस्थी, आर्येन्द्र सिंह आर्य, मनोहर तिवारी, संग्राम सिंह राणा, राजपाल कसेर, दिगम्बर राव, मोतीराम बघेल, त्रिवेणी रंधारी,नीलम यादव, ममता पोटाई, लक्ष्मी कश्यप, जयराम दास, संजय उपाध्याय, जीतेन्द्र पाणिग्रही, राकेश तिवारी, रितेश सोनी, प्रकाश झा, राजेश श्रीवास्तव, रिंकू पाण्डेय, मनोज पटेल,दिनेश पाणिग्रही, ईश्वर राव, नरेंद्र पाणिग्रही, सपन देवांगन,आलेख तिवारी, रौशन झा, अभिषेक तिवारी, श्रीश मिश्रा, प्रमिला कपूर आदि सहित भारी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

voiceofbastar-whatsapp-logo

Comments on News

इन्हें भी देखे

लोकसभा चुनाव में बस्तर के नेता निभा रहे है महत्वपूर्ण भूमिका, वनांचल क्षेत्र के बाद अब मैदानी क्षेत्र में करेंगे धुआंधार प्रचार लोकसभा चुनाव में बस्तर के नेता निभा रहे है महत्वपूर्ण भूमिका, वनांचल क्षेत्र के बाद अब मैदानी क्षेत्र में करेंगे धुआंधार प्रचार
अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने चलाया अभियान, 1 लाख से अधिक के शराब के साथ युवक गिरफ्तार। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने चलाया अभियान, 1 लाख से अधिक के शराब के साथ युवक गिरफ्तार।
परिवार का सहारा बनी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, मृत्यु के उपरांत 2 लाख की बीमा राशि मिली नामिनी को परिवार का सहारा बनी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, मृत्यु के उपरांत 2 लाख की बीमा राशि मिली नामिनी को
बस्तर पुलिस ने चलाया ‘‘एक युद्ध नशे के विरूद्ध’’ अभियान कोटपा एक्ट उल्लंघना करने वाले 38 लोगो का काटा चालान बस्तर पुलिस ने चलाया ‘‘एक युद्ध नशे के विरूद्ध’’ अभियान कोटपा एक्ट उल्लंघना करने वाले 38 लोगो का काटा चालान
हाइटेक हुई बस्तर पुलिस, ट्रैफिक रूल्स तोड़ते ही 639 का कटा ई-चालान। हाइटेक हुई बस्तर पुलिस, ट्रैफिक रूल्स तोड़ते ही 639 का कटा ई-चालान।
बस्तर संभाग  की संस्कृति एवं परंपराओं के लिए सरकार ने खोला पिटारा, जगदलपुर विधायक किरण देव की मांग पर धर्मस्व एवं संस्कृति  मंत्री ने किया घोषणा बस्तर संभाग की संस्कृति एवं परंपराओं के लिए सरकार ने खोला पिटारा, जगदलपुर विधायक किरण देव की मांग पर धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री ने किया घोषणा
मामूली सी बात में पड़ोसीयो का हुआ झगड़ा, तो बदला लेने युवक ने कर दिया 9 साल के मासूम का कत्ल मामूली सी बात में पड़ोसीयो का हुआ झगड़ा, तो बदला लेने युवक ने कर दिया 9 साल के मासूम का कत्ल
2 करोड़ 90 लाख की लागत से नयापारा के व्यस्ततम् मुख्य मार्ग का होगा चौडी़करण, भाजपा पार्षद आलोक अवस्थी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का माना आभार, कहा ; शहर वासियों के लिये बड़ी सौगात 2 करोड़ 90 लाख की लागत से नयापारा के व्यस्ततम् मुख्य मार्ग का होगा चौडी़करण, भाजपा पार्षद आलोक अवस्थी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का माना आभार, कहा ; शहर वासियों के लिये बड़ी सौगात
स्टेट जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई : कर चोरी के मामले में ताबड़तोड़ छापेमारी से व्यापारियों में मचा हड़कंप स्टेट जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई : कर चोरी के मामले में ताबड़तोड़ छापेमारी से व्यापारियों में मचा हड़कंप
महतारी वंदन योजना प्रदेश में लागू करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का माना आभार महतारी वंदन योजना प्रदेश में लागू करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का माना आभार

Follow Us




Copyright © 2024
wholesale air max|cheap air jordans|pompy wtryskowe|cheap nike shoes| bombas inyeccion|cheap jordans|cheap jordan shoes|wholesale jordans|cheap jordan shoes|cheap dunk shoes|cheap jordans|wholesale jewelry china|cheap nike shoes|wholesale jordans|cheap wholesale jordans|wholesale jerseys|cheap wholesale nike