Breaking News

अमचो बस्तर

हार के डर से अपना आपा खो चुके हैं कांग्रेसी : अभिषेक

Jdp, 02-10-2023 14:32:49 . No image


जगदलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक साव (पिंटू) ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए भूपेश एण्ड कंपनी अनर्गल और ऊल जलूल बयानबाजी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। अभिषेक ने कहा कि भूपेश सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग को सिर्फ ठगने का काम किया है। चुनाव के दौरान बड़े-बड़े वादे करने वाली कांग्रेस वादा निभाने के नाम पर लोगों के साथ सिर्फ धोखा किया है। किसानों के लिए जो भी योजनाएं शुरु की उनमें नियम शर्तें लागू वाला फार्मूला अपना कर किसानों को ठगा गया। धान खरीदी में मूल्य वृद्धि के नाम पर गिरदावरी रकबा कम कर दिया गया। अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने के वादे को कांग्रेस भूल गयी। इसी तरह जो भी योजनाएं शुरु की वह धरातल पर पूरी तरह से फेल है। जिसे छग का चार चिन्हारी कहा गया नरवा, गरुआ, घुरवा, बाड़ी पूरी तरह से फ्लाप साबित हुईं। छत्तीसगढ़ में जो भी विकास नजर आ रहा है, वह भाजपा के डॉ रमन शासनकाल के 15 सालों की मेहनत का परिणाम है। अभिषेक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लगातार छत्तीसगढ़ प्रवास से कांग्रेसी बुरी तरह से घबरा गये हैं। अपनी संभावित हार को देखते हुए कांग्रेस नेता अपना आपा खोते जा रहे हैं। सीएम भूपेश बघेल सहित पीसीसी अध्यक्ष और कांग्रेसी मंत्रियों की बयानबाजी से यह साफ झलक रहा है, कि आम जनता के सामने पीएम मोदी और भाजपा को कोसने के अलावा उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। पीएससी चयन सहित बड़े-बड़े घोटालों को दबाकर बैठे कांग्रेस अध्यक्ष अब भाजपा पर अनर्गल आरोप लगाकर मोदी जी की ईमानदारी पर सवाल उठा रहे हैं। अड़ानी की बात करने वाली कांग्रेस को बोफोर्स तोप घोटाला, कॉमनवेल्थ गेम्स, ए राजा, अगस्ता हेलिकॉप्टर घोटाला, वाड्रा-डीएलएफ़ घोटाला, नेशनल हेराल्ड केस, मारुति घोटाला, नागरवाला स्कैंडल जैसे बड़े-बड़े मामलों की भी बात करनी चाहिए। पीएम नरेन्द्र मोदी आज भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए सर्वमान्य और इमानदार नेता के रूप में पहचाने जाते हैं। कल बस्तर में उनका आगमन कांग्रेस को खटक रही है, इसलिए सारे कांग्रेसी नेता सोची समझी रणनीति के तहत बयानबाजी कर रहे हैं।

voiceofbastar-whatsapp-logo

Comments on News

इन्हें भी देखे

लोकसभा चुनाव में बस्तर के नेता निभा रहे है महत्वपूर्ण भूमिका, वनांचल क्षेत्र के बाद अब मैदानी क्षेत्र में करेंगे धुआंधार प्रचार लोकसभा चुनाव में बस्तर के नेता निभा रहे है महत्वपूर्ण भूमिका, वनांचल क्षेत्र के बाद अब मैदानी क्षेत्र में करेंगे धुआंधार प्रचार
अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने चलाया अभियान, 1 लाख से अधिक के शराब के साथ युवक गिरफ्तार। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने चलाया अभियान, 1 लाख से अधिक के शराब के साथ युवक गिरफ्तार।
परिवार का सहारा बनी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, मृत्यु के उपरांत 2 लाख की बीमा राशि मिली नामिनी को परिवार का सहारा बनी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, मृत्यु के उपरांत 2 लाख की बीमा राशि मिली नामिनी को
बस्तर पुलिस ने चलाया ‘‘एक युद्ध नशे के विरूद्ध’’ अभियान कोटपा एक्ट उल्लंघना करने वाले 38 लोगो का काटा चालान बस्तर पुलिस ने चलाया ‘‘एक युद्ध नशे के विरूद्ध’’ अभियान कोटपा एक्ट उल्लंघना करने वाले 38 लोगो का काटा चालान
हाइटेक हुई बस्तर पुलिस, ट्रैफिक रूल्स तोड़ते ही 639 का कटा ई-चालान। हाइटेक हुई बस्तर पुलिस, ट्रैफिक रूल्स तोड़ते ही 639 का कटा ई-चालान।
बस्तर संभाग  की संस्कृति एवं परंपराओं के लिए सरकार ने खोला पिटारा, जगदलपुर विधायक किरण देव की मांग पर धर्मस्व एवं संस्कृति  मंत्री ने किया घोषणा बस्तर संभाग की संस्कृति एवं परंपराओं के लिए सरकार ने खोला पिटारा, जगदलपुर विधायक किरण देव की मांग पर धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री ने किया घोषणा
मामूली सी बात में पड़ोसीयो का हुआ झगड़ा, तो बदला लेने युवक ने कर दिया 9 साल के मासूम का कत्ल मामूली सी बात में पड़ोसीयो का हुआ झगड़ा, तो बदला लेने युवक ने कर दिया 9 साल के मासूम का कत्ल
2 करोड़ 90 लाख की लागत से नयापारा के व्यस्ततम् मुख्य मार्ग का होगा चौडी़करण, भाजपा पार्षद आलोक अवस्थी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का माना आभार, कहा ; शहर वासियों के लिये बड़ी सौगात 2 करोड़ 90 लाख की लागत से नयापारा के व्यस्ततम् मुख्य मार्ग का होगा चौडी़करण, भाजपा पार्षद आलोक अवस्थी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का माना आभार, कहा ; शहर वासियों के लिये बड़ी सौगात
स्टेट जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई : कर चोरी के मामले में ताबड़तोड़ छापेमारी से व्यापारियों में मचा हड़कंप स्टेट जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई : कर चोरी के मामले में ताबड़तोड़ छापेमारी से व्यापारियों में मचा हड़कंप
महतारी वंदन योजना प्रदेश में लागू करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का माना आभार महतारी वंदन योजना प्रदेश में लागू करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का माना आभार

Follow Us




Copyright © 2024
wholesale air max|cheap air jordans|pompy wtryskowe|cheap nike shoes| bombas inyeccion|cheap jordans|cheap jordan shoes|wholesale jordans|cheap jordan shoes|cheap dunk shoes|cheap jordans|wholesale jewelry china|cheap nike shoes|wholesale jordans|cheap wholesale jordans|wholesale jerseys|cheap wholesale nike