Breaking News

अमचो बस्तर

वनमंत्री ने किया राज्योत्सव व विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ गैस कनेक्शन व तेन्दुपत्ता प्रोत्साहन राशि की मिली सौगात ।

BIJAPUR, 03-11-2017 22:36:25 . No image

@मोहम्मद ताहीर खान बीजापुर छत्तीसगढ़ राज्य की 17वें राज्योत्सव के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित राज्योत्सव 2017 का शुभारंभ वन विधि एवं विधायी कार्य मंत्री महेश गागड़ा ने किया। इस अवसर पर वनमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी के स्टॉल का फीता काटकर शुभारंभ कर सभी विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष जमुना सकनी, नगर पालिका अध्यक्ष भाग्यवती पुजारी, जनपद अध्यक्ष सुखमती भोगाम, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक सिंह, एसपी एम आर अहिरे,, एसडीएम भोपालपटनम चित्रकांत ठाकुर व भाजपा जिला अध्यक्ष जी.वेंकट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व अधिकारी कर्मचारी मौजुद रहे। राज्योत्सव 2017 का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार पटेल व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर वन मंत्री महेश गागड़ा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। शुभारंभ के अवसर पर साक्षर भारत कार्यक्रम के प्रेरक नाट्य मंडली द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुती दी गई। स्वागत के पश्चात मुख्य अतिथि वनमंत्री महेश गागड़ा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 17 साल में छत्तीसगढ़ राज्य ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में विकास की कई उंचाईयों को छुआ है। देश में अब हमारा राज्य विकसित राज्यों में जाना जाने लगा है। राज्य के तरक्की का असर हमारेे जिले में भी हुआ है इसके चलते हमारे जिले की प्रतिभाएं मंगलयान में जाने लगे है। शिक्षा तरक्की का सबसे महत्वपूर्ण रास्ता है इसके लिए सरकार सभी वर्गों की पूरी मद्द करेगी। सड़क पुल-पुलियों,  परिवहन सेवा, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं का काफी विस्तार हुआ है जिसका फायदा अब लोगों को मिलने लगा हैैं। आने वाले समय में हमारा जिला विकास के मामले में अग्रणी साबित होगा। इसके पश्चात वनमंत्री व कलेक्टर द्वारा जिले के विकास पुस्तिका का विमोचन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष जमुना सकनी ने कहा कि उज्ज्वला योजना व बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ योजना महिलाओं के लिए काफी उपयोगी है इसके लिए केन्द्र व राज्य की सरकार बधाई के पात्र है। छत्तीसगढ़ बनने के बाद हमारे जिले का जो विकास हुआ है उसका श्रेय मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह व वनमंत्री महेश गागड़ा को जाता है। समारोह में सीईओ जिला पंचायत अभिषेक सिंह ने स्वागत प्रतिवेदन व छत्तीसगढ़ के विकास के संबंध में जानकारी दी। (गरीब महिलाओं को गैस कनेक्शन व तेन्दुपत्ता संग्राहकों को प्रोत्साहन राशि की सौगात) समारोह में वनमंत्री ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की महिलाओं को निःशुल्क गैस टंकी एवं चुल्हा का वितरण किया। सरस्वती स्व सहायता समूह धनोरा को 15000  रुपये की चक्रीय निधि राशि का वितरण भी किया गया। तेन्दुपत्ता संग्रहण वर्ष2016 की प्रोत्साहन राशि का वितरण चेरपल्ली व धनोरा समिति के संग्राहकों को चेक के माध्यम से वितरण किया गया। माटीकला बोर्ड द्वारा कुम्हारी शेलाचक का वितरण भी किया गया।

voiceofbastar-whatsapp-logo

Comments on News

Comments

Dhbyoz-
04-05-2023 20:07:05
generic tadalafil 40mg <a href="https://ordergnonline.com/">order tadalafil online</a> best non prescription ed pills

इन्हें भी देखे

लोकसभा चुनाव में बस्तर के नेता निभा रहे है महत्वपूर्ण भूमिका, वनांचल क्षेत्र के बाद अब मैदानी क्षेत्र में करेंगे धुआंधार प्रचार लोकसभा चुनाव में बस्तर के नेता निभा रहे है महत्वपूर्ण भूमिका, वनांचल क्षेत्र के बाद अब मैदानी क्षेत्र में करेंगे धुआंधार प्रचार
अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने चलाया अभियान, 1 लाख से अधिक के शराब के साथ युवक गिरफ्तार। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने चलाया अभियान, 1 लाख से अधिक के शराब के साथ युवक गिरफ्तार।
परिवार का सहारा बनी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, मृत्यु के उपरांत 2 लाख की बीमा राशि मिली नामिनी को परिवार का सहारा बनी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, मृत्यु के उपरांत 2 लाख की बीमा राशि मिली नामिनी को
बस्तर पुलिस ने चलाया ‘‘एक युद्ध नशे के विरूद्ध’’ अभियान कोटपा एक्ट उल्लंघना करने वाले 38 लोगो का काटा चालान बस्तर पुलिस ने चलाया ‘‘एक युद्ध नशे के विरूद्ध’’ अभियान कोटपा एक्ट उल्लंघना करने वाले 38 लोगो का काटा चालान
हाइटेक हुई बस्तर पुलिस, ट्रैफिक रूल्स तोड़ते ही 639 का कटा ई-चालान। हाइटेक हुई बस्तर पुलिस, ट्रैफिक रूल्स तोड़ते ही 639 का कटा ई-चालान।
बस्तर संभाग  की संस्कृति एवं परंपराओं के लिए सरकार ने खोला पिटारा, जगदलपुर विधायक किरण देव की मांग पर धर्मस्व एवं संस्कृति  मंत्री ने किया घोषणा बस्तर संभाग की संस्कृति एवं परंपराओं के लिए सरकार ने खोला पिटारा, जगदलपुर विधायक किरण देव की मांग पर धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री ने किया घोषणा
मामूली सी बात में पड़ोसीयो का हुआ झगड़ा, तो बदला लेने युवक ने कर दिया 9 साल के मासूम का कत्ल मामूली सी बात में पड़ोसीयो का हुआ झगड़ा, तो बदला लेने युवक ने कर दिया 9 साल के मासूम का कत्ल
2 करोड़ 90 लाख की लागत से नयापारा के व्यस्ततम् मुख्य मार्ग का होगा चौडी़करण, भाजपा पार्षद आलोक अवस्थी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का माना आभार, कहा ; शहर वासियों के लिये बड़ी सौगात 2 करोड़ 90 लाख की लागत से नयापारा के व्यस्ततम् मुख्य मार्ग का होगा चौडी़करण, भाजपा पार्षद आलोक अवस्थी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का माना आभार, कहा ; शहर वासियों के लिये बड़ी सौगात
स्टेट जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई : कर चोरी के मामले में ताबड़तोड़ छापेमारी से व्यापारियों में मचा हड़कंप स्टेट जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई : कर चोरी के मामले में ताबड़तोड़ छापेमारी से व्यापारियों में मचा हड़कंप
महतारी वंदन योजना प्रदेश में लागू करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का माना आभार महतारी वंदन योजना प्रदेश में लागू करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का माना आभार

Follow Us




Copyright © 2025
wholesale air max|cheap air jordans|pompy wtryskowe|cheap nike shoes| bombas inyeccion|cheap jordans|cheap jordan shoes|wholesale jordans|cheap jordan shoes|cheap dunk shoes|cheap jordans|wholesale jewelry china|cheap nike shoes|wholesale jordans|cheap wholesale jordans|wholesale jerseys|cheap wholesale nike