@मोहम्मद ताहिर खान बीजापुर। स्थानीय भाजपा जिला इकाई द्वारा आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक में भाजपा नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं का जमकर उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही आगामी विस चुनाव को देखते हुए विशेष रणनीति तैयार करने और लोगों को भाजपा और सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया, वही भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से शासन की जनहित से जुडे योजनाओं के साथ जन-जन तक पहुंच जनसंपर्क करने और अपनी उपलब्धियों को बताने के निर्देश दिए गए। वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केशकाल के पूर्व विधायक और संगठन के बीजापुर प्रभारी सेवकराम नेताम ने शहर से लेकर गांव तक गलियों की दीवारों पर भाजपा का स्लोगन चुनाव से पूर्व अबकी बार कमल फूल लिखने और बूथों का ग्रेडिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। शासकीय भवन में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक में भाजपा नेताओं ने कहा कि कमी सरकार में नहीं हममें हैं, क्योंकि हम पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते योजनाओं को सही तरीके से लोगों तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। संगठन में कोई बडा या छोटा नहीं होता, यह पार्टी कार्यकर्ताओं का है ना कि किसी मंत्री का। एक उद्देश्य के साथ संगठित होकर आगे बढने की आवश्यकता है ताकि शहर से लेकर गांव तक विकास कार्य हो सके और लोगों को सुविधाएं मिल सके। वही महिला कार्यकर्ताओं पर जोड देते हुए कहा गया कि महिलाओं को जागरूक करने की आवश्यकता है साथ ही सरकार की उपलब्धियो के साथ जनता के बीच जाकर उन्हें सरकार के जनहित से जुडे योजनाओं की जानकारी देनी होगी। वही मंडल स्तर पर बूथ समितियों के गठन पर भी विशेष तौर पर चर्चा किया गया और सभी मंडल अध्यक्षों को मंडल स्तर पर आईटी सेल का गठन कर सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी गतिविधि और शासन की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जी वेंकट, उपाध्यक्ष सकनी चंद्रैया, घासीराम नाग, जग्गु तेलामी, श्रीनिवास मुदलियार, इकबाल खान, श्रीमती जमुना सकनी, भाग्यवती पुजारी, सुकमती भोगामी, शेखर जुमार, जागर लक्ष्मैया व सभी मंडल अघ्यक्ष तथा कार्यकर्ता मौजूद थे।