Breaking News

अमचो बस्तर

निगम में कांग्रेस के चार साल के कार्यकाल में बदहाल हुई हैं वार्डों की व्यवस्थाएं: साव

Jdp, 24-09-2023 12:34:52 . No image


जगदलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक साव ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से जनता से झूठ बोलकर केवल गुमराह करने का काम करती रही है, इसकी बानगी जगदलपुर शहर में देखा जा सकता है। शहर के छत्रपति शिवाजी, महाराणा प्रताप वार्ड वार्ड व गुरुगोविंद वार्ड के सरहद की सड़क करीब एक दशक से बदहाल पड़ी हुई है, जिससे लोगों का चलना मुश्किल हो गया है, लेकिन इसे दुरुस्त करने की ओर किसी का ध्यान नहीं है, जबकि तीनों वार्डों में कांग्रेस के ही पार्षद काबिज हैं। 
अभिषेक साव ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जन सुविधा और विकास के दावे करती रही है, लेकिन इन दावों की हकीकत शहर के वार्डों में पहुंचकर देखा जा सकता है। शहर के हर वार्ड में सड़कों की ऐसी ही दशा है। शहर के वार्डों में जितनी भी सीसी या डामर की पक्की सड़कें बनीं हैं वे सभी भाजपा के कार्यकाल में बनीं हुई हैं, जिसके बाद से इनकी मरम्मत के लिए भी वर्तमान कांग्रेस नगर शासन ने कोई पहल नहीं है। उल्लेखनीय है कि नगर निगम में बीते 9 वर्षों से कांग्रेस के ही महापौर काबिज है, जतिन जायसवाल के बाद सफीरा साहू महापौर बनी, वर्तमान में भी कांग्रेस की ही नगर सरकार है, लेकिन शहर के वार्डों में हर ओर अव्यवस्थाएं हावी है। वार्डवासी शिकायत लेकर नेताओं के अलावा अधिकारियों के पास पहुंच रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। उल्लेखनीय बात तो यह है कि अघनपुर क्षेत्र से होकर जानी वाली यह सड़क गीदम मार्ग को धरमपुरा से जोड़ने का शार्टकट भी है, जिसके चलते इस मार्ग पर लोगों की हमेशा आवाजाही लगी रहती है, इसके बावजूद भी सड़क की मरम्मत को लेकर कोई पहल नहीं की जा रही है। अभिषेक साव ने कहा कि जनता को गुमराह करना और ओछी राजनीति करना ही कांग्रेस का असली चरित्र है। जन सुविधाओं और विकास से कांग्रेस का दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है।

voiceofbastar-whatsapp-logo

Comments on News

इन्हें भी देखे

लोकसभा चुनाव में बस्तर के नेता निभा रहे है महत्वपूर्ण भूमिका, वनांचल क्षेत्र के बाद अब मैदानी क्षेत्र में करेंगे धुआंधार प्रचार लोकसभा चुनाव में बस्तर के नेता निभा रहे है महत्वपूर्ण भूमिका, वनांचल क्षेत्र के बाद अब मैदानी क्षेत्र में करेंगे धुआंधार प्रचार
अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने चलाया अभियान, 1 लाख से अधिक के शराब के साथ युवक गिरफ्तार। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने चलाया अभियान, 1 लाख से अधिक के शराब के साथ युवक गिरफ्तार।
परिवार का सहारा बनी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, मृत्यु के उपरांत 2 लाख की बीमा राशि मिली नामिनी को परिवार का सहारा बनी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, मृत्यु के उपरांत 2 लाख की बीमा राशि मिली नामिनी को
बस्तर पुलिस ने चलाया ‘‘एक युद्ध नशे के विरूद्ध’’ अभियान कोटपा एक्ट उल्लंघना करने वाले 38 लोगो का काटा चालान बस्तर पुलिस ने चलाया ‘‘एक युद्ध नशे के विरूद्ध’’ अभियान कोटपा एक्ट उल्लंघना करने वाले 38 लोगो का काटा चालान
हाइटेक हुई बस्तर पुलिस, ट्रैफिक रूल्स तोड़ते ही 639 का कटा ई-चालान। हाइटेक हुई बस्तर पुलिस, ट्रैफिक रूल्स तोड़ते ही 639 का कटा ई-चालान।
बस्तर संभाग  की संस्कृति एवं परंपराओं के लिए सरकार ने खोला पिटारा, जगदलपुर विधायक किरण देव की मांग पर धर्मस्व एवं संस्कृति  मंत्री ने किया घोषणा बस्तर संभाग की संस्कृति एवं परंपराओं के लिए सरकार ने खोला पिटारा, जगदलपुर विधायक किरण देव की मांग पर धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री ने किया घोषणा
मामूली सी बात में पड़ोसीयो का हुआ झगड़ा, तो बदला लेने युवक ने कर दिया 9 साल के मासूम का कत्ल मामूली सी बात में पड़ोसीयो का हुआ झगड़ा, तो बदला लेने युवक ने कर दिया 9 साल के मासूम का कत्ल
2 करोड़ 90 लाख की लागत से नयापारा के व्यस्ततम् मुख्य मार्ग का होगा चौडी़करण, भाजपा पार्षद आलोक अवस्थी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का माना आभार, कहा ; शहर वासियों के लिये बड़ी सौगात 2 करोड़ 90 लाख की लागत से नयापारा के व्यस्ततम् मुख्य मार्ग का होगा चौडी़करण, भाजपा पार्षद आलोक अवस्थी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का माना आभार, कहा ; शहर वासियों के लिये बड़ी सौगात
स्टेट जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई : कर चोरी के मामले में ताबड़तोड़ छापेमारी से व्यापारियों में मचा हड़कंप स्टेट जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई : कर चोरी के मामले में ताबड़तोड़ छापेमारी से व्यापारियों में मचा हड़कंप
महतारी वंदन योजना प्रदेश में लागू करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का माना आभार महतारी वंदन योजना प्रदेश में लागू करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का माना आभार

Follow Us




Copyright © 2024
wholesale air max|cheap air jordans|pompy wtryskowe|cheap nike shoes| bombas inyeccion|cheap jordans|cheap jordan shoes|wholesale jordans|cheap jordan shoes|cheap dunk shoes|cheap jordans|wholesale jewelry china|cheap nike shoes|wholesale jordans|cheap wholesale jordans|wholesale jerseys|cheap wholesale nike