Jdp, 11-09-2023 17:50:22 .
रविश परमार जगदलपुर। जगदलपुर वन वृत्त कार्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय वन शहीद दिवस मनाया गया। इस दौरान वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों को याद करते हुए श्रद्धाजंलि दी गई और शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वन शहीदों को नमन करते हुए 2 मिनट मौन रखा गया। गौरतलब है कि राष्ट्रीय वन शहीद दिवस यह दिन देशभर में तैनात उन कर्मचारियों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने भारत में वन्यजीवों, जंगलों और जंगलों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इस दिन वन रक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों के बलिदान को याद करने के लिए मनाया जाता है।
इस कार्यक्रम में निदेशक कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, उपमंडलाधिकारी बस्तर, चित्रकूट परिक्षेत्र अधिकारी, परिक्षेत्र सहायक, वनपाल, वनरक्षक, कार्यालयीन कर्मचारी, प्रशिक्षु वनपाल एवं शाहिद कर्मचारी के पारिवारिक सदस्य शामिल हुए। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ से प्रांतीय महामंत्री मोहम्मद सलीम, संभाग अध्यक्ष संतोष काछी, जिला अध्यक्ष लच्छू मरकाम कार्यकारिणी सदस्य उदय सिंह, दामोदर सेठिया, घुन्नू राम मरकाम, खेमवती कश्यप, वर्षा रानी एवं अन्य सदस्यो द्वारा शहीद हुए वन कर्मचारी का संबंधित परिक्षेत्र कार्यालय में मूर्ति स्थापित करने की मांग की गई। ज्ञात हो बस्तर संभाग में अब तक कुल 6 वन कर्मचारी शहिद हो चुके हैं।