Breaking News

अमचो बस्तर

आदिवासी दिवस की रैली से लौटने के दौरान हुआ हादसा, पिकप पलटने से एक युवक की मौत।

Jdp, 10-08-2023 19:53:43 . No image

रविश परमार जगदलपुर। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आक्रोश रैली में शामिल होने जगदलपुर पहुंचे आदिवासी समाज के लोगों से भरी पिकअप वाहन पंडरीपानी मोड़ में पलट गई, इस हादसे में 32 लोग घायल हो गए थे, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया, वही इस घटना में घायल एक ग्रामीण को रायपुर रेफर के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई, जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया,
मामले के बारे में जानकारी देते हुए मृतक बुधराम पोयम के भाई निर्देश पोयम ने पुलिस को बताया कि मृतक बुधराम पोयम 21 वर्ष निवासी बड़े किलेपाल दुल्लापारा कोड़ेनार 9 मई को विश्व आदिवासी दिवस के मौके में आक्रोश रैली में शामिल होने के लिए जगदलपुर आया हुआ था, जहां कार्यक्रम समापन के बाद वापस अपने समाज के लोगों के साथ पिकअप में सवार होकर वापस अपने घर आ रहे थे कि पंडरीपानी मोड़ के पास पिकअप चालक नीरज भारद्वाज ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए पलटा दिया, इस हादसे में बामन, महगू, बिज्जो, सुदराम, मुंडो, बदरू, कारिया, सोमडू, चैतू के अलावा अन्य लोग घायल हो गए, घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया, घायलों की जानकारी लगते ही मेकाज अधीक्षक डॉक्टर अनुरूप साहू ने अपने डॉक्टरों की टीम को तैयार करते ही घायलों के उपचार में तैनात कर दिया, वही आपातकाल वार्ड में मौजूद डॉक्टर , स्टाफ नर्स ने तत्काल ही मोर्चा संभालते हुए घायलों के इलाज में जुट गए, वही घटना की जानकारी लगते ही बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा, एसडीओपी केशलूर ऐश्वर्य चंद्राकर, परपा थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा, सायबर थाना प्रभारी लालजी सिन्हा के अलावा आला अधिकारियों की टीम मेकाज पहुंची, घायलों को आपातकाल में इलाज के बाद उन्हें वार्ड में भर्ती कर दिया गया, इस घटना में घायलों को डॉक्टरों के देखने के बाद बुधराम को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया, लेकिन फरसगांव के पास घायल ने दम तोड दिया, मृतक के शव को वापस मेकाज लाया गया, जहां फिर से जांच के बाद उसे मृत घोषित किया गया, शव का गुरुवार की सुबह पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया गया।

voiceofbastar-whatsapp-logo

Comments on News

इन्हें भी देखे

लोकसभा चुनाव में बस्तर के नेता निभा रहे है महत्वपूर्ण भूमिका, वनांचल क्षेत्र के बाद अब मैदानी क्षेत्र में करेंगे धुआंधार प्रचार लोकसभा चुनाव में बस्तर के नेता निभा रहे है महत्वपूर्ण भूमिका, वनांचल क्षेत्र के बाद अब मैदानी क्षेत्र में करेंगे धुआंधार प्रचार
अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने चलाया अभियान, 1 लाख से अधिक के शराब के साथ युवक गिरफ्तार। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने चलाया अभियान, 1 लाख से अधिक के शराब के साथ युवक गिरफ्तार।
परिवार का सहारा बनी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, मृत्यु के उपरांत 2 लाख की बीमा राशि मिली नामिनी को परिवार का सहारा बनी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, मृत्यु के उपरांत 2 लाख की बीमा राशि मिली नामिनी को
बस्तर पुलिस ने चलाया ‘‘एक युद्ध नशे के विरूद्ध’’ अभियान कोटपा एक्ट उल्लंघना करने वाले 38 लोगो का काटा चालान बस्तर पुलिस ने चलाया ‘‘एक युद्ध नशे के विरूद्ध’’ अभियान कोटपा एक्ट उल्लंघना करने वाले 38 लोगो का काटा चालान
हाइटेक हुई बस्तर पुलिस, ट्रैफिक रूल्स तोड़ते ही 639 का कटा ई-चालान। हाइटेक हुई बस्तर पुलिस, ट्रैफिक रूल्स तोड़ते ही 639 का कटा ई-चालान।
बस्तर संभाग  की संस्कृति एवं परंपराओं के लिए सरकार ने खोला पिटारा, जगदलपुर विधायक किरण देव की मांग पर धर्मस्व एवं संस्कृति  मंत्री ने किया घोषणा बस्तर संभाग की संस्कृति एवं परंपराओं के लिए सरकार ने खोला पिटारा, जगदलपुर विधायक किरण देव की मांग पर धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री ने किया घोषणा
मामूली सी बात में पड़ोसीयो का हुआ झगड़ा, तो बदला लेने युवक ने कर दिया 9 साल के मासूम का कत्ल मामूली सी बात में पड़ोसीयो का हुआ झगड़ा, तो बदला लेने युवक ने कर दिया 9 साल के मासूम का कत्ल
2 करोड़ 90 लाख की लागत से नयापारा के व्यस्ततम् मुख्य मार्ग का होगा चौडी़करण, भाजपा पार्षद आलोक अवस्थी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का माना आभार, कहा ; शहर वासियों के लिये बड़ी सौगात 2 करोड़ 90 लाख की लागत से नयापारा के व्यस्ततम् मुख्य मार्ग का होगा चौडी़करण, भाजपा पार्षद आलोक अवस्थी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का माना आभार, कहा ; शहर वासियों के लिये बड़ी सौगात
स्टेट जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई : कर चोरी के मामले में ताबड़तोड़ छापेमारी से व्यापारियों में मचा हड़कंप स्टेट जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई : कर चोरी के मामले में ताबड़तोड़ छापेमारी से व्यापारियों में मचा हड़कंप
महतारी वंदन योजना प्रदेश में लागू करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का माना आभार महतारी वंदन योजना प्रदेश में लागू करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का माना आभार

Follow Us




Copyright © 2025
wholesale air max|cheap air jordans|pompy wtryskowe|cheap nike shoes| bombas inyeccion|cheap jordans|cheap jordan shoes|wholesale jordans|cheap jordan shoes|cheap dunk shoes|cheap jordans|wholesale jewelry china|cheap nike shoes|wholesale jordans|cheap wholesale jordans|wholesale jerseys|cheap wholesale nike