jdp, 02-09-2022 15:27:25 .
जगदलपुर। शहर के प्रसिद्ध पंच चौक के विघ्नहर्ता को शुक्रवार को 1हजार लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा। बड़ी संख्या में भक्तों के यहां पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए पंच चौक समिति द्वारा व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि लड्डुओं का भोग लगाने के साथ संध्या आरती महापौर सफिरा साहू के द्वारा किया जायगा।
पंडाल में पूजा विधान कर रहे आचार्य रामराज त्रिपाठी-रोमित ने बताया कि यो मोदक सहस्रेण यजति।। स वांछित फलमवाप्नोति। अर्थात गणपति अथर्वशीर्ष के अनुसार जो श्री गणेश जी का 1000 मोदक(लड्डू) से पूजन अर्चन या हवन करता है, उसकी मनोकामना पूर्ण होती है। ऐसा ही एक प्रयास आप सबके सहयोग से पंच पथ गणेशोत्सव समिति के तत्त्वाधान में आज होने जा रहा है। आज संद्या 5:30बजे से पूजन आरम्भ होगा एवं 6 बजे से सहस्र मोदक अर्चना अर्थात भगवान गणेश के 1000 नाम जो कि केवल *ग* अक्षर से ही आरम्भ होंगे उनसे भगवान श्री गणेश का मोदक(लड्डू) अर्चना होगा। यह लड्डू विशेष से शुध्दता को ध्यान में रखते हुए शुद्ध घी से बनवाया जा रहा हैं। अर्चना के पश्चात 7:30 बजे आरती होगी। इस आरती में महापौर जी यजमान कर रूप में शामिल होंगी एवम साथ आज शुक्रवार होने से सुहागन महिलाओं द्वारा 21, 27 की संख्या में आरती होगा।