Breaking News

अमचो बस्तर

मिशन 2024 के लिए भाजपा का लोकसभा प्रवास योजना का हुआ गठन,बस्तर लोकसभा प्रवास योजना के संयोजक शिवनारायण पाण्डे बने।

jdp, 16-07-2022 18:54:37 . No image

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने देश भर के 144 महत्वपूर्ण लोकसभा सीटों पर पार्टी को मजबूत करने के लिए लोकसभा प्रवास योजना का गठन किया है। साथ ही बीते लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मिली हार की स्थिति को जीत में बदलने के लिए  इस ओर कार्य करने की तैयारी में जुटी हुई है।  केंद्रीय स्तर की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री देश के 144 लोकसभा सीटो पर प्रवास कर प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे।प्रत्येक मंत्री एक लोकसभा सीट में 3 दिनों का प्रवास करेंगे। साथ ही केंद्रीय मंत्री अपने प्रभार लोकसभा क्षेत्र की निगरानी भी रखेंगे। इस प्रवास योजना में बस्तर लोकसभा को भी रखा गया है। लोकसभा प्रवास योजना के अंतर्गत बस्तर लोकसभा के संयोजक के तौर पर बस्तर के  वरिष्ठ भाजपा नेता शिवनारायण पांडे को जिम्मेदारी दी गयी है,वही सह संयोजक नरसिंह राव को बनाया गया है।
   मिशन 2024 के लिए इस अभियान के तहत संगठन सोशल मीडिया के जरिये भी जनता तक केंद्र सरकार की उपलब्धियों को पहुँचाने का प्रयास कर रही है.जिसके लिए इस टीम में सोशल मीडिया का दायित्व नरेंद्र पाणीग्राही सहित आनंद झा व अन्य के कंधों पर सौपी है।

लोकसभा स्तर पर पार्टी के हाईकमान ने कुछ इस प्रकार  नियुक्तियां का रोड मैप तैयार  किया है. लोकसभा प्रभारी, लोकसभा संयोजक, पूर्णकालिक कार्यकता, सोशल मिडिया टीम, मिडिया टीम, कानूनी टीम, केंद्र सरकार की 12 योजनाओं के लिए टीम का गठन होगा.

इस लोकसभा प्रवास योजना में कोर कमेटी में बस्तर संभाग के अनेको नेताओ को रखा गया है एवम जिले के प्रभारी व सह प्रभारी की नियुक्ति भी की गई है। साथ ही अनेको जिले के भाजपा अध्यक्ष भी शामिल हैं।

बस्तर लोकसभा प्रवास योजना में मीडिया टीम में आलोक अवस्थी, अजय सरस्वती, अमर झा , लीगल टीम में गोपाल दीक्षित,रूपेश जैन, शैलेन्द्र जोशी को रखा गया है। केंद्र सरकार की योजनाओं के लिए भी टीम का गठन किया गया है जिसमे प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए राजपाल कसेर, सुधा मिश्रा, उज्ज्वला योजना में बी. पुष्पा राव,रीता राव,आयुष्मान भारत मे राकेश तिवारी,नरसिंह रेड्डी, जल जीवन भारत में लक्ष्मी कश्यप,गणेश नागवंशी, स्वच्छ भारत अभियान में अनिल लुंकड, सोनामनी पोयाम, सामाजिक सुरक्षा में अभिषेक बेनर्जी, त्रिवेणी रन्धारी, मातृ वंदना योजना में दीपिका शोरी, अनिल अग्रवाल, श्रम योगी मन धन में शेखर शर्मा, शुभेंदृ भदौरिया , वम नेशन,वन राशन कार्ड योजना में मनीष पारख, जसकेतु उसेंडी को रखा गया है। इस योजना में अनेको जिले के भाजपा सदस्यों की नियुक्ति की गई है। साथ ही आठ विधानसभा के प्रभारी, दंतेवाड़ा सुधीर पांडे,चित्रकूट योगेंद्र पांडे,बस्तर विद्याशरण तिवारी, कोंटा नवीन विश्वकर्मा, बीजापुर दीपक बाजपेयी, नारायणपुर मनोज जैन,कोंडागांव गौतम गोलछा होंगे।

voiceofbastar-whatsapp-logo

Comments on News

Comments

Dgylrw-
05-05-2023 03:59:32
cialis usa <a href="https://ordergnonline.com/">buy generic tadalafil 40mg</a> over the counter ed pills that work

इन्हें भी देखे

लोकसभा चुनाव में बस्तर के नेता निभा रहे है महत्वपूर्ण भूमिका, वनांचल क्षेत्र के बाद अब मैदानी क्षेत्र में करेंगे धुआंधार प्रचार लोकसभा चुनाव में बस्तर के नेता निभा रहे है महत्वपूर्ण भूमिका, वनांचल क्षेत्र के बाद अब मैदानी क्षेत्र में करेंगे धुआंधार प्रचार
अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने चलाया अभियान, 1 लाख से अधिक के शराब के साथ युवक गिरफ्तार। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने चलाया अभियान, 1 लाख से अधिक के शराब के साथ युवक गिरफ्तार।
परिवार का सहारा बनी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, मृत्यु के उपरांत 2 लाख की बीमा राशि मिली नामिनी को परिवार का सहारा बनी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, मृत्यु के उपरांत 2 लाख की बीमा राशि मिली नामिनी को
बस्तर पुलिस ने चलाया ‘‘एक युद्ध नशे के विरूद्ध’’ अभियान कोटपा एक्ट उल्लंघना करने वाले 38 लोगो का काटा चालान बस्तर पुलिस ने चलाया ‘‘एक युद्ध नशे के विरूद्ध’’ अभियान कोटपा एक्ट उल्लंघना करने वाले 38 लोगो का काटा चालान
हाइटेक हुई बस्तर पुलिस, ट्रैफिक रूल्स तोड़ते ही 639 का कटा ई-चालान। हाइटेक हुई बस्तर पुलिस, ट्रैफिक रूल्स तोड़ते ही 639 का कटा ई-चालान।
बस्तर संभाग  की संस्कृति एवं परंपराओं के लिए सरकार ने खोला पिटारा, जगदलपुर विधायक किरण देव की मांग पर धर्मस्व एवं संस्कृति  मंत्री ने किया घोषणा बस्तर संभाग की संस्कृति एवं परंपराओं के लिए सरकार ने खोला पिटारा, जगदलपुर विधायक किरण देव की मांग पर धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री ने किया घोषणा
मामूली सी बात में पड़ोसीयो का हुआ झगड़ा, तो बदला लेने युवक ने कर दिया 9 साल के मासूम का कत्ल मामूली सी बात में पड़ोसीयो का हुआ झगड़ा, तो बदला लेने युवक ने कर दिया 9 साल के मासूम का कत्ल
2 करोड़ 90 लाख की लागत से नयापारा के व्यस्ततम् मुख्य मार्ग का होगा चौडी़करण, भाजपा पार्षद आलोक अवस्थी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का माना आभार, कहा ; शहर वासियों के लिये बड़ी सौगात 2 करोड़ 90 लाख की लागत से नयापारा के व्यस्ततम् मुख्य मार्ग का होगा चौडी़करण, भाजपा पार्षद आलोक अवस्थी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का माना आभार, कहा ; शहर वासियों के लिये बड़ी सौगात
स्टेट जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई : कर चोरी के मामले में ताबड़तोड़ छापेमारी से व्यापारियों में मचा हड़कंप स्टेट जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई : कर चोरी के मामले में ताबड़तोड़ छापेमारी से व्यापारियों में मचा हड़कंप
महतारी वंदन योजना प्रदेश में लागू करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का माना आभार महतारी वंदन योजना प्रदेश में लागू करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का माना आभार

Follow Us




Copyright © 2025
wholesale air max|cheap air jordans|pompy wtryskowe|cheap nike shoes| bombas inyeccion|cheap jordans|cheap jordan shoes|wholesale jordans|cheap jordan shoes|cheap dunk shoes|cheap jordans|wholesale jewelry china|cheap nike shoes|wholesale jordans|cheap wholesale jordans|wholesale jerseys|cheap wholesale nike