jdp, 01-06-2022 12:54:57 .
जगदलपुर-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 8 वर्ष पुरे होने पर भारतीय जनता पार्टी अगले 15 दिनों तक पूरे देश में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पखवाड़ा मनाया जा रहा है।देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब किसान शोषित वंचित अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के कल्याण के लिए जो सरकार कार्यरत है उसके 8 साल 30 मई को पूरे हो गए। आज पूरा देश प्रधानमंत्री जी के साथ खड़ा है। भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति की संस्कृति बदली है। 2 साल से करीब 80 करोड़ गरीबों को 5 किलो मुफ्त राशन दिया जा रहा है।