jdp, 25-05-2022 21:21:19 .
जगदलपुर। शहर के पुराने पुल के पास मछली पकड़ने के दौरान जाल में मगरमच्छ फस आने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी इसके बाद वन विभाग ने मगरमच्छ को रेक्स्यू कर कांगेर वैली में छोड़ दिया
दरअसल पुराने पुल के पास मछली पकड़ने जाल फेंका गया था। जाल निकालने के दौरान भारी लगा तो मछुआरे बड़ी मछली फंसने को लेकर उत्साहित थे। जाल को धीरे-धीरे खींचकर जैसे-तैसे बाहर निकाला, लेकिन उसमें मछलियों के साथ खूंखार मगरमच्छ फंसे मिले। यह देखते ही मछुआरों के होश उड़ गए।जैसे ही मगरमच्छ पकड़े जाने की जानकारी आसपास के लोगो को मिली उसे देखने के लिए भीड़ जुटती चले गई। इसके बाद जाल में फंसे मगरमच्छ को ग्रामीणों ने जैसे-तैसे रस्सी से मुह को बांधा और इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी।
मामले की जानकारी देते हुए जगदलपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि पुलिस की 112 टीम से मगरमच्छ पकड़े जाने की जानकारी मगरमच्छ करीब चार फुट लंबा है मगरमच्छ को रेक्स्यू कर कांगेर वैली में छोड़ दिया गया है।