Breaking News

अमचो बस्तर

बलिदान दिवस के रूप में मनाई जाएगी महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव की 56वीं पुण्यतिथि ।

jdp, 23-03-2022 19:18:49 . No image

जगदलपुर। पूर्व बस्तर रियासत के स्वर्गीय महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव की 56वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को बलिदान दिवस के रूप में मनाई जाएगी इस मौके पर बस्तर राजपरिवार के सदस्यों के अलावा अलग-अलग समाज व राजनीतिक दलों के नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने माई दंतेश्वरी मंदिर और सिंह द्वार के सामने प्रवीर स्मारक पर देंगे। ज्ञात हो 25 मार्च को लोक नायक, माटी पुजारी अमर शहीद स्व. महाराजा प्रवीर चन्द्र भंजदेव जी की 56 वीं पुण्यतिथि है। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी स्व. महाराजा साहब के प्रतिमा स्थल एवं राजा रूद्र प्रताप देव टाउन क्लब प्रांगण, दंतेश्वरी मन्दिर के समक्ष 11.00 बजे प्रातः "बलिदान दिवस" के रूप में महाराजा प्रवीर बस्तर विकास वाहिनी प्रवीर सेना एवं महाराजा प्रवीर चंद्र भंजदेव शहादत आयोजन समिति द्वारा श्रद्धांजली, प्रार्थना सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। तथा असंख्य बस्तर वासियों ने महाराजा प्रवीर चन्द्र जी के साथ बस्तर के हितों में संघर्ष करते हुए शहादत् दी थी उन्हें भी श्रद्धांजली अर्पित की जावेगी।

सर्वविदित है कि बस्तर के हित संरक्षण और आदिवासी समुदाय के लिए सदैव करबद्ध रहे लोकप्रिय महाराजा प्रवीर चन्द्र भंजदेव जी 25 मार्च 1966 को तत्कालीन शासन से संघर्ष करते हुए शहीद हो गये थे, महाराजा साहब के साथ असंख्य बस्तर हितैषी तत्कालीन शासन के कुटील षडयंत्र का शिकार हुए थे। जब तक महाराजा प्रवीर जीवित थे तब तक सजग प्रहरी के रूप में बस्तरवासियों को अपनी सेवायें प्रदान करते रहे, जीवन पर्यन्त आदिवासी हितों के लिए संघर्ष किया। यही कारण है कि बस्तर के लिए समर्पित महाराजा को समूचे बस्तर में आज भी बहुत श्रद्धा से स्मरण किया जाता है। महाराजा प्रवीर जनविरोधी नीतियों के प्रबल प्रखर विरोधी थे उन्होंनें अपने कार्यकाल में बस्तर की उपेक्षा करने वाले से कभी समझौता नहीं किया। मालिक मकबूजा की आड़ में आदिवासियों के शोषण का जमकर विरोध किया, बैलाडिला लौह पर्वत श्रृंखला को आन्ध्र के निज़ाम के हाथों से बचाकर खरबों की सम्पदा को बस्तर के नक्शे में लाना महाराजा साहब का बस्तर हित में उल्लेखनीय कार्य था। साथ ही उनकी माताश्री एकमात्र महिला शासक महारानी प्रफुल्ल कुमारी देवी द्वारा आधार रखे गये समूचे बस्तर हेतु जीवनदायिनी “महारानी अस्पताल" को मूर्त रूप प्रदान करना महाराजा का उल्लेखनीय कार्य था जो बैलाडिला पहाड़ " भौतिक रूप से" और " महारानी अस्पताल " जीवनदायिनी के रूप में बस्तर के हर आदमी से आज भी जुड़ा है और कई पीढ़ियों तक जुड़ा रहेगा और बस्तरवासियों को महाराजा प्रवीर की याद दिलाता रहेगा। महाराजा प्रवीर को अच्छे घुड़सवार, कुशल क्रिकेट खिलाड़ी, साहित्यकार, मर्मज्ञ ज्योतिष, योगी पुरूष, दानवीर एवं पारदर्शी व्यक्तित्व के रूप विश्व भर में अपार ख्याति प्राप्त थी। आराध्य देवी मांई दंतेश्वरी के अनन्त भक्त थे, प्रकाण्ड विद्वान होने के साथ-साथ उच्च स्तरीय लेखक भी थे, उन्होंने बस्तर के जनजीवन, परम्पराओं, विकास संभावनाओं को केन्द्रित कर कई महत्वपूर्ण किताबें लिखी हैं, जो अब ऐतिहासिक धरोहर है। राजपुरूष होते हुए भी जीवन भर एक सिद्ध योग पुरूष की भांति अपने कम जीवन में बस्तरवासी के हितों में बलिदान दे दिया। इस शहादत को बस्तरवासी कभी भूला नहीं सकते। ना ही इस क्षति की पूर्ति की जा सकती है।



voiceofbastar-whatsapp-logo

Comments on News

Comments

Rruwme-
05-05-2023 14:13:36
order tadalafil 10mg generic <a href="https://ordergnonline.com/">female cialis pill</a> buy erectile dysfunction medicine

इन्हें भी देखे

लोकसभा चुनाव में बस्तर के नेता निभा रहे है महत्वपूर्ण भूमिका, वनांचल क्षेत्र के बाद अब मैदानी क्षेत्र में करेंगे धुआंधार प्रचार लोकसभा चुनाव में बस्तर के नेता निभा रहे है महत्वपूर्ण भूमिका, वनांचल क्षेत्र के बाद अब मैदानी क्षेत्र में करेंगे धुआंधार प्रचार
अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने चलाया अभियान, 1 लाख से अधिक के शराब के साथ युवक गिरफ्तार। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने चलाया अभियान, 1 लाख से अधिक के शराब के साथ युवक गिरफ्तार।
परिवार का सहारा बनी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, मृत्यु के उपरांत 2 लाख की बीमा राशि मिली नामिनी को परिवार का सहारा बनी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, मृत्यु के उपरांत 2 लाख की बीमा राशि मिली नामिनी को
बस्तर पुलिस ने चलाया ‘‘एक युद्ध नशे के विरूद्ध’’ अभियान कोटपा एक्ट उल्लंघना करने वाले 38 लोगो का काटा चालान बस्तर पुलिस ने चलाया ‘‘एक युद्ध नशे के विरूद्ध’’ अभियान कोटपा एक्ट उल्लंघना करने वाले 38 लोगो का काटा चालान
हाइटेक हुई बस्तर पुलिस, ट्रैफिक रूल्स तोड़ते ही 639 का कटा ई-चालान। हाइटेक हुई बस्तर पुलिस, ट्रैफिक रूल्स तोड़ते ही 639 का कटा ई-चालान।
बस्तर संभाग  की संस्कृति एवं परंपराओं के लिए सरकार ने खोला पिटारा, जगदलपुर विधायक किरण देव की मांग पर धर्मस्व एवं संस्कृति  मंत्री ने किया घोषणा बस्तर संभाग की संस्कृति एवं परंपराओं के लिए सरकार ने खोला पिटारा, जगदलपुर विधायक किरण देव की मांग पर धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री ने किया घोषणा
मामूली सी बात में पड़ोसीयो का हुआ झगड़ा, तो बदला लेने युवक ने कर दिया 9 साल के मासूम का कत्ल मामूली सी बात में पड़ोसीयो का हुआ झगड़ा, तो बदला लेने युवक ने कर दिया 9 साल के मासूम का कत्ल
2 करोड़ 90 लाख की लागत से नयापारा के व्यस्ततम् मुख्य मार्ग का होगा चौडी़करण, भाजपा पार्षद आलोक अवस्थी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का माना आभार, कहा ; शहर वासियों के लिये बड़ी सौगात 2 करोड़ 90 लाख की लागत से नयापारा के व्यस्ततम् मुख्य मार्ग का होगा चौडी़करण, भाजपा पार्षद आलोक अवस्थी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का माना आभार, कहा ; शहर वासियों के लिये बड़ी सौगात
स्टेट जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई : कर चोरी के मामले में ताबड़तोड़ छापेमारी से व्यापारियों में मचा हड़कंप स्टेट जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई : कर चोरी के मामले में ताबड़तोड़ छापेमारी से व्यापारियों में मचा हड़कंप
महतारी वंदन योजना प्रदेश में लागू करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का माना आभार महतारी वंदन योजना प्रदेश में लागू करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का माना आभार

Follow Us




Copyright © 2025
wholesale air max|cheap air jordans|pompy wtryskowe|cheap nike shoes| bombas inyeccion|cheap jordans|cheap jordan shoes|wholesale jordans|cheap jordan shoes|cheap dunk shoes|cheap jordans|wholesale jewelry china|cheap nike shoes|wholesale jordans|cheap wholesale jordans|wholesale jerseys|cheap wholesale nike