Breaking News

अमचो बस्तर

भाजपा के गुंडागर्दी के खिलाफ "आप" ने किया प्रदर्शन। कार्यकर्ता हुए गिरफ्तार, 3 घंटे बाद हुए निशर्त रिहा।

jagdalpur, 29-10-2017 20:53:31 . No image

जगदलपुर। आम आदमी पार्टी बस्तर लोकसभा इकाई ने भाजपा की गुंडाराज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश मे सत्तासीन भाजपा के मंत्री राजेश मूणत से जुड़े विवादित सी.डी के सामने आने के बाद से ही छत्तीसगढ़ की राजनीति गर्म है। वहीं इस मामले के प्रकाश में आने के बाद से भाजपा और उसके कार्यकर्ता आक्रामक तेवर अपना कर विरोध करने वाले के खिलाफ गुंडागर्दी करने पर आमादा है। उक्त मामले में विरोध करने वाले आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संकेत ठाकुर, प्रदेश युवा विंग अध्यक्ष सौरभ निरबानी, प्रदेश कोषाध्यक्ष सौरभ निरबानी सहित कई लोगों पर पुलिस की मौजूदगी में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गुड़ाई करते हुए मार पीट की गई थी। आम आदमी पार्टी ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम नेताओं के साथ भाजपा के शह में की गई गुंडागर्दी के खिलाफ बस्तर लोकसभा अध्यक्ष रोहित सिंह आर्य के नेतृत्व में शहर के गोलबाजार चौक में रविवार की दोपहर 1 बजे विरोध प्रदर्शन किया गया। "आप" कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के लिए भाजपा की गुंडागर्दी पुतला बना कर दर्शाया गया और साथ में भाजपा की गुंडागर्दी नही चलेगी, रमन तेरी तानाशाही नही चलेगी जैसे विरोध में नारे लगाए। नारे लगाते ही पुलिस के द्वारा तुरंत पार्टी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के तीन घंटे के बाद सभी कार्यकर्ताओं को निशर्त रिहा कर दिया। इस पूरे मामले पर बस्तर लोकसभा संयोजक रोहित सिंह आर्य ने कहा कि कथित सी.डी काण्ड मामला गरमाने से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री रमन सिंह को मामले की जांच सी बी आई को सौंप देनी चाहिए थी। मुख्यमंत्री पहले तो इस मामले को लेकर स्वयं ढुलमुल रवैया अपनाते रहे जिस की वजह से अन्य पार्टियों के सदस्यों को प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ा। प्रदर्शनकारियों पर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा हमला कराना और मारपीट कराना भाजपा की तानाशाही नीति को दर्शाता है सत्ता की मदांधता भी। भाजपा की इस तरह की गुंडागर्दी उसके भीतर पनप रहे डर को प्रदर्शित कर रही है। बस्तर लोकसभा के केंद्रीय पर्यवेक्षक कुलदीप तोमर ने कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा की उस तरह की तानाशाही कतई बर्दाश्त नही करेगी। सही को सही और गलत को गलत कहना अगर छत्तीसगढ़ में अपराध है तक पार्टी ऐसे अपराध आये दिन करेगा। रमन सिंह को चहिये की वे अपने जेल खाली रखे क्योंकि आम आदमी पार्टी उनके हर काले कारनामे को उजागर करेगा और प्रदेश के जनता के सामने उनके और उनके यशस्वी मंत्रियों द्वारा किये गए प्रत्येक भ्रष्टाचार का उजागर करेगी, उसके लिए प्रदेश भर में जेल भरना भी पड़ेगा तो कार्यकर्ता पीछे नही हटेंगे। "आप" के नेता कार्यकर्ता रमन के लाठी, डंडा और कारागृह से नही डरती। प्रदर्शन के दौरान लोकसभा पर्यवेक्षक कुलदीप तोमर, लोकसभा अध्यक्ष रोहित सिंह आर्य, प्रदेश सोशल मीडिया सचिव भावेश सतपथी, लोकसभा सचिव समीर खान, तरुणा बेदरकर, नम्रता सोनी, आरती पटनायक, सदानंद भैरोजी, विवेक शर्मा, सागर मंडल, कुलबीर, मोनू, गीतेश, ख़िरपति, ईश्वर, मनोज नाग, नवनीत सराठे, परमेश राजा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

voiceofbastar-whatsapp-logo

Comments on News

Comments

Wnnhcn-
05-05-2023 19:10:51
tadalafil 10mg sale <a href="https://ordergnonline.com/">buy cialis 40mg sale</a> pills erectile dysfunction

इन्हें भी देखे

जलील अहमद बनाये गए छत्तीसगढ़ एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष जलील अहमद बनाये गए छत्तीसगढ़ एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष
कांग्रेस से निकाले गये दंतेवाड़ा से निर्दलीय प्रत्याशी अमूलकर बोले कांग्रेस से दुखी नहीं हूं, कर्मा परिवार ने पल पल छला है: अमूलकर नाग कांग्रेस से निकाले गये दंतेवाड़ा से निर्दलीय प्रत्याशी अमूलकर बोले कांग्रेस से दुखी नहीं हूं, कर्मा परिवार ने पल पल छला है: अमूलकर नाग
कांग्रेस से निकाले गये दंतेवाड़ा से निर्दलीय प्रत्याशी अमूलकर बोले कांग्रेस से दुखी नहीं हूं, कर्मा परिवार ने पल पल छला है: अमूलकर नाग कांग्रेस से निकाले गये दंतेवाड़ा से निर्दलीय प्रत्याशी अमूलकर बोले कांग्रेस से दुखी नहीं हूं, कर्मा परिवार ने पल पल छला है: अमूलकर नाग
भाजपा प्रत्याशी केदार, किरण, विनायक, मनीराम ने दंतेश्वरी मंदिर में टेका मत्था, मांगा आशीर्वाद भाजपा प्रत्याशी केदार, किरण, विनायक, मनीराम ने दंतेश्वरी मंदिर में टेका मत्था, मांगा आशीर्वाद
 हार के डर से अपना आपा खो चुके हैं कांग्रेसी : अभिषेक हार के डर से अपना आपा खो चुके हैं कांग्रेसी : अभिषेक
 निगम में कांग्रेस के चार साल के कार्यकाल में बदहाल हुई हैं वार्डों की व्यवस्थाएं: साव निगम में कांग्रेस के चार साल के कार्यकाल में बदहाल हुई हैं वार्डों की व्यवस्थाएं: साव
जैबेल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, किचन में रखा लाखो का शराब किया जब्त जैबेल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, किचन में रखा लाखो का शराब किया जब्त
 वन विभाग ने राष्ट्रीय वन शहीद दिवस मनाया, वन कर्मचारी संघ ने शहीदो की मूर्ति लगाने की उठाई मांग वन विभाग ने राष्ट्रीय वन शहीद दिवस मनाया, वन कर्मचारी संघ ने शहीदो की मूर्ति लगाने की उठाई मांग
अनुराग महतो सोशल मीडिया, आईटी सेल को- आर्डिनेटर नियुक्त, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर हुई नियुक्ति, प्रदेश के प्रभारी महामंत्री संगठन  एवं प्रशासन मलकीत सिंह गैदू ने जारी किया नियुक्ति आदेश. अनुराग महतो सोशल मीडिया, आईटी सेल को- आर्डिनेटर नियुक्त, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर हुई नियुक्ति, प्रदेश के प्रभारी महामंत्री संगठन एवं प्रशासन मलकीत सिंह गैदू ने जारी किया नियुक्ति आदेश.
बस्तर को वेंटिलेटर युक्त एम्बुलेंस की जरूरत : साव बस्तर को वेंटिलेटर युक्त एम्बुलेंस की जरूरत : साव

Follow Us




Copyright © 2023
wholesale air max|cheap air jordans|pompy wtryskowe|cheap nike shoes| bombas inyeccion|cheap jordans|cheap jordan shoes|wholesale jordans|cheap jordan shoes|cheap dunk shoes|cheap jordans|wholesale jewelry china|cheap nike shoes|wholesale jordans|cheap wholesale jordans|wholesale jerseys|cheap wholesale nike